फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two groups fights on widening the drain One old man Died during stone pelting

नाली को लेकर झगड़ा, पथराव में अधेड़ की मौत

Wed, 16 Jan 2019 04:40 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 16 Jan 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
Two groups fights on widening the drain One old man Died during stone pelting
child dead

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी मोहल्ले में नाली को चौड़ा करने के विरोध को लेकर हुए मंगलवार दोपहर झगड़े में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई। उसके बेटे ने नगर कोतवाली में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


द्वारिकापुरी मोहल्ले के जस्सीपुरा निवासी शाहबेज और उसके पिता इकराम कुरैशी (55) के घर के बाहर गली में नाली का चौड़ीकरण किया जा रहा था। पिता-पुत्र ने नाली के चौड़ीकरण का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


मामला धीरे-धीरे गाली गलौज और मारपीट में बदल गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों बीच पथराव शुरू हो गया। काफी देर तक पथराव होता रहा। इसी दौरान इकराम कुरैशी को किसी ने धक्का मार दिया। गिरने से वह गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इकराम को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार केदौरान उनकी मौत हो गई। इकराम कुरैशी के बेटे शाहबेज ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पथराव के बाद उन्हें धक्का दे दिया था, जिसमें घायल पिता की मौत हो गई। 


नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी शाहिद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed