फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two former employee stole goods from factory, that worth was lakh roopees

Ghaziabad News: फैक्टरी से लाखों का सामान चुरा ले गए दो पूर्व कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two former employee stole goods from factory, that worth was lakh roopees
गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में उसी के पूर्व कर्मचारियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फैक्टरी संचालक ने दो कर्मचारियों को नामजद कर कविनगर थाने में तीन के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी विनोद अग्रवाल का कहना है कि कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रीमियम पॉलिंबर लिमिटेड के नाम से उनकी पेपर सील की फैक्टरी है। मंगलवार रात फैक्टरी से पेपर सील के चार डिब्बे चुरा लिए गए थे। चोर गार्ड की बाइक अैर मोबाइल भी चुरा ले गए थे। सुबह होने पर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि फैक्टरी के ही दो पूर्व कर्मचारी रोशन और विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ फैक्टरी में आए थे। उन्होंने ही सामान चोरी किया है। फैक्टरी संचालक की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने कर्मचारी विकास समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किया गया माल बरामद हुआ है। पुलिस बाइक और मोबाइल बरामद करने व एक अन्य आरोपी रोशन को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed