{"_id":"674507e6fd8dec935f0ebcb4","slug":"two-families-reached-the-police-station-to-identify-raju-shahibabad-news-c-134-1-sbd1011-113746-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजू की पहचान के लिए थाने पहुंचे दो परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजू की पहचान के लिए थाने पहुंचे दो परिवार
विज्ञापन
खोड़ा। नोएडा से 20 साल पहले लापता होने वाले राजू (वर्तमान नाम) के रूप में अपने बच्चों को खोजते हुए दो परिवारों के लोग सोमवार को खोड़ा थाने पहुंचे। युवक ने जब उन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया तो दोनों परिवारों को पुलिस ने वापस भेज दिया। पुलिस ने पुख्ता जानकारी और पक्की पहचान होने के बाद ही युवक की सुपुर्दगी किसी को देने की बात कही है।
10-12 साल की उम्र में घर से लापता होकर 20 साल बाद लौटने वाले राजू की शक्ल में कई मां-बाप अपने बिछड़ों को देख रहे हैं। शायद यही वजह है कि राजू को देखने के लिए परिवारों ने पुलिस से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सोमवार को खोड़ा थाने में रह रहे युवक से मिलने के लिए दो परिवार पहुंचे। पुलिस ने दोनों परिवारों को बारी-बारी राजू से मिलवाया। हालांकि राजू ने दोनों ही परिवारों के लोगों को पहचानने से इन्कार कर दिया।
दोनों परिवारों के घर का चिराग भी कई सालों पहले बिछड़ गया था। दोनों परिवार इसी उम्मीद में थाने पहुंचे थे कि कहीं वर्षों पहले उनका बिछड़ा बेटा कहीं राजू ही तो नहीं, हालांकि मिलने के बाद राजू और दोनों परिवार निराश ही हुए। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति युवक को लेने के लिए आता है, तो पहले उस व्यक्ति या परिवार की पूरी छानबीन की जाएगी। पुष्टि के बाद ही युवक को सुपुर्द किया जाएगा।