फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two cows died of hunger, officials are not aware of it.

Ghaziabad News: भूख से दो गोवंशों की मौत, अधिकारी को जानकारी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two cows died of hunger, officials are not aware of it.
औरंगाबाद। नगर पंचायत औरंगाबाद की अस्थाई कान्हा गोशाला में शनिवार की सुबह दो गोवंशों की भूख से मौत हो गई। एक गोवंश जिंदगी ओर मौत से संघर्ष कर रही है। केयर टेकरों ने बगैर पोस्मार्टम कराए शवों को दफना दिया। अधिकारियों को भी घटना की जानकारी नहीं दी। इससे अधिकारी भी बेखबर हैं।
विज्ञापन

गांव कोड़ा शमशाबाद स्थित मोहल्ला बत्तो वाली में अस्थाई कान्हा गोशाला बनी हुई है। शनिवार सुबह गोशाला के अंदर बने एक कमरे में दो गोवंश मृत पड़े हुए मिले। जबकि एक गोवंश भूख से तड़प रही थी। जो गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

गोवंशों के खाने पीने के लिए बनाई गई खोर खाली पड़ी थी। न तो उनमें चारा था और न ही भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोवंशों को खाने में हरे चारे की जगह सूखा भूसा पुआल दिया जाता है। बताया जाता है कि पानी में ही पुआल को मिलाकर गोवंशों को खाने के लिए दे दिया जाता है। हालांकि भीषण गर्मी में गोवंशों को राहत देने के लिए पंखे ओर कूलर जरूर चल रहे हैं। गोशाला में मौजूद सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं। नगर पंचायत प्रशासन उन्हें ठीक कराने की जहमत तक नहीं उठा रही है। जबकि गोशाला में विकास के नाम पर साल भर में करोड़ों खर्च हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................................................

कोट
शुक्रवार को मैंने गोशाला का निरीक्षण किया था। दो गोवंश बीमार थे। मौके पर चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। हरे चारे की कमी है लेकिन भूसा और खल चोकर पर्याप्त मात्रा में है। गोवंशों की मौत की जानकारी नहीं है। - सेवाराम राजभर, ईओ, नगर पंचायत औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed