फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two community threw stones, damaged, seven injured

दो समुदाय में पथराव, तोड़फोड़, सात घायल

Thu, 05 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two community threw stones, damaged, seven injured
अपराध - फोटो : अमर उजाला
भोजपुर थानांर्गत जहांगीरपुर गांव में रास्ते में खड़ी पिकअप गाड़ी हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले, जिसमेें सात लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान दो ट्रैक्टरों को भी  क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं के गांव में आने पर रोक लगा दी है। एसपी रूरल ने थाना पुलिस को जांच कर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे गांव में एक धार्मिक स्थल के पास रास्ते में टाटा पिकअप गाड़ी से सामान उतरा जा रहा था। इस बीच कुछ किसान गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ गए। दोनों पक्षों में रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि सड़क से गाड़ी को हटाओ, जबकि दूसरा पक्ष सामान उतर जाने पर ही गाड़ी हटाने को कह रहा था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान दोनों समुदाय के लोग एकत्र होकर आमने-सामने आ गए, जिनके बीच लाठी-डंडे चले और पथराव शुरू हो गया।

करीब 100 मीटर तक ईंटें बरसाई गईं, जिसमें वीरेंद्र, सुखपाल समेत सात लोगों घायल हो गए। इसके अलावा बोदल और बिरजू के गन्ना लदे ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। 

इस संबंध में एसपी रूरल ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के वक्त एसओ भोजपुर और तहसीलदार इलाके में गश्त कर रहे थे। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायलों को डाक्टरी के लिए भेजा है और जांच पड़ताल की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


थाना पुलिस को अपनी तरफ से आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल नेताओं और दोनों पक्षों के रिश्तेदार या बाहरी आदमी के गांव में आने पर पाबंदी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed