{"_id":"67d1db6fca757f49340ad9c0","slug":"two-canters-collided-on-the-expressway-driver-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-591490-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर दो कैंटर भिड़े, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर दो कैंटर भिड़े, चालक घायल
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ग्राम इनायतपुर के पास बुधवार तड़के 3:30 बजे दादरी से डासना की ओर जाते हुए दो कैंटर आपस में भिड गए। अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर में पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से पीछे वाले कैंटर का चालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कैंटर को क्रेन मंगाकर हटवाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे ने बताया कि घायल कैंटर चालक अमित ठाकुर (34) पुत्र जितेंद्र सिंह ठाकुर निवासी फर्रुखाबाद कासना दादरी से कैंटर लेकर कुंडली हरियाणा जा रहा था। तभी हादसा हो गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।