फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two brothers working on a farm in Khurja were brutally beaten

UP: दो भाई... 30 से 40 दबंग और बवाल, खेत में लाठी डंडे और गन्ने से जमकर पीटा; सामने आया मारपीट का लाइव वीडियो

Fri, 28 Nov 2025 06:42 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Nov 2025 06:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के खुर्जा में खेत पर काम कर रहे दो भाइयों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में लाठी डंडे और गन्ने से 30 से 40 लोग पीट रहे हैं। पीड़ित भाइयों ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Two brothers working on a farm in Khurja were brutally beaten
खेत में दो भाइयों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरनिया थाना क्षेत्र के खुटैना गांव में खेत पर काम करते हुए दो भाईयों को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित भाईयों ने मामले की तहरीर थाने में दी है।

विज्ञापन


अरनिया थाना क्षेत्र के खुटैना गांव निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सबह वह और उनका छोटा भाई विकास खेत पर ट्रैक्टर चला रहे थे। तभी गांव में रहने वाले 30-40 लोग लाठी डंडा लेकर वहां आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने दोनो भाईयों को लाठी, डंडा, बेल्ट व गन्ने से पिटाई की। दोनों भाई हाथ जोड़ते हुए छोड़ने की बात कहने लगे, लेकिन आरोपी भाईयों को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित भाईयों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 'बेटा... वापस आजा': सात दिन से लापता है शादाब, गमगीन माहौल और आंखों में आंसू; मां को है वापसी की उम्मीद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed