फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two brothers attacked third person in land dispute in Mussoorie

तीन सगे भाइयों में खूनी संघर्ष: दो ने तीसरे को लाठी-डंडे से पीटा, धमकी भी दी; लहूलुहान होकर थाना पहुंचा पीड़ित

Thu, 19 Feb 2026 04:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 04:51 PM IST
सार

जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो भाइयों ने मिलकर अपने ही सगे तीसरे भाई पर लाठी-डंडों और कुर्सी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अपने दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Two brothers attacked third person in land dispute in Mussoorie
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई

विस्तार

क्षेत्रांतर्गत गांव में जमीनी विवाद में भाईयों में हुआ खूनी संघर्ष, दो भाइयों ने तीसरे भाई पर लाठी-डंडों और कुर्सी से किया हमला, घायल भाई ने अपने दो भाईयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मसूरी क्षेत्रांर्तगत ग्राम नहाल में जमीन बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ दो भाइयों ने मिलकर अपने ही सगे तीसरे भाई पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित ने थाने पहुँचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, नाहल निवासी असलम पुत्र प्यार मौहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी की रात करीब पौने दस बजे जब वह अपने घर पहुंचा, तो वहां जमीन के हिस्से की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसके भाई भूरे और आजाद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी भूरे ने असलम के सिर पर जोर से कुर्सी मार दी, जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं। पीड़ित असलम ने बताया कि उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद भूरे ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने बताया कि भाइयों ने जमीन के चक्कर में उसे बेरहमी से पीटा है। पीड़ित ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित असलम की दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी भूरे व आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed