{"_id":"64288657898d32b4ae0e3cd4","slug":"two-arrested-including-main-accused-in-deepak-murder-case-ghaziabad-news-c-30-1-68181-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दीपक हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दीपक हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने थाना क्रासिंग रिपब्लिक में हुई दीपक उर्फ भूरा की हत्या में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, लोहे का दाव व मृतक की स्कूटी की टूटी नंबर प्लेट बरामद किए है।
डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि 22 मार्च को रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरे भाई दीपक उर्फ भूरा का कार से अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में पप्पन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस मामले में मुकुल व पप्पन को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में मुकेश व प्रिंस वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने तिगरी गोल चक्कर से मुकेश व प्रिंस निवासी न्यू सैन विहार गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि दीपक उर्फ भूरा और वह दोस्त थे, दीपक ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। दीपक से आरोपियों ने ब्याज पर रुपये लिए थे, दीपक बार बार रुपये मांग करता था। रोज रोज रुपयों का तकादा करने से तंग आकर उन्होंने दीपक को मारने की योजना बनाई थी।