{"_id":"6818875ca8e65765a6002aba","slug":"two-arrested-in-case-of-assault-on-corporation-supervisor-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: निगम के सुपरवाइजर से मारपीट, दो आरोपियों को पकड़ा, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: निगम के सुपरवाइजर से मारपीट, दो आरोपियों को पकड़ा, जानें मामला
Mon, 05 May 2025 03:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 05 May 2025 03:10 PM IST
सार
गाजियाबाद में नगर निगम के सुपरवाइजर से मारपीट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शालीमार गार्डन पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम गाजियाबाद के सुपरवाइजर सुनील बाल्मिकी के साथ अवैध कार वाशिंग संचालक और उसके कर्मचारियों ने मारपीट की है। मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी 1 मेहराज, 2 बबलू पुत्र मेहराज, 3 शाकिब, 4 अमन और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
80 फूटा रोड पर अवैध कार धुलाई सेंटर का संचालन किया जाता है। रोड के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जिससे नगर निगम कर्मचारियों को सफाई करने में दिक्कतें आती हैं। पुलिस को एक गुप्त सूचना पर नेहा डेरी में छापा मारकर दो नामजदों को हिरासत लिया है। दबंगों को नगर निगम के सुपरवाइजर के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। पुलिस की धड़ पकड़ चल रही है। अभी कई लोग फरार हैं। पुलिस का कहना फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। ।
विज्ञापन