फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for giving exam by showing younger age on fake documents in Bulandshahr

UP: बुलंदशहर में परीक्षा देने आए दो आरोपी दबोचे,फर्जी दस्तावेजों पर दिखाई कम उम्र; बायोमेट्रिक हाजिरी ने पकड़ा

Fri, 30 Aug 2024 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

बुलंदशहर में फर्जी दस्तावेजों पर कम उम्र दर्शाकर परीक्षा देने आए दो गिरफ्तार हो गए हैं। आरोपी नगर के डीएवी कॉलेज और गांधी बाल निकेतन में परीक्षा देने आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Two arrested for giving exam by showing younger age on fake documents in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी दस्तावेजों पर परीक्षा देने आए दो आरोपियों को पुलिस ने परीक्षा केंद्र के गेट पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए निर्धारित उम्र सीमा दोनों पार कर चुके थे, लेकिन उन्होंने फर्जी तरीके से अपना नाम और जन्मतिथि बदलकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कर आवेदन कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के डीएवी कॉलेज के गेट पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के दौरान विष्णु कुमार नामक अभ्यर्थी का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ी निवासी विष्णु कुमार के पुराने दस्तावेजों में जन्म तिथि एक जुलाई 1997 थी, लेकिन परीक्षा के लिए विष्णु ने इसमें फर्जीवाड़ा करते हुए अपना नाम बदलकर राजू चौधरी किया और जन्मतिथि भी बदलकर दो फरवरी 2004 कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर गांधी बाल निकेतन इंटर कालेज में परीक्षा देने आए बिहार के भोजपुर क्षेत्र के गांव करारी निवासी लाल जी कुमार पहले दस्तावेजों में जन्मतिथि चार फरवरी 2002 थी जिसे नए दस्तावेजों में चार सितंबर 2004 कर लिया था। लाल जी ने भी अपना नाम बदलकर विशाल करते हुए जन्मतिथि भी बदलवाई थी।

दोनों ही आरोपियों ने जब परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए गेट पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई तो उनका फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक उम्र सीमा पार कर चुके थे।

जिसके चलते उन्होंने दोबारा से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। साथ ही दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।


नगर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा देने के लिए आए दो अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। दोनों ने अपना नाम, जन्मतिथि में बदलाव कराया था, ताकि भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकें। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। --- विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ, सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed