{"_id":"60a9d5d2e23a1c28e448145d","slug":"two-arrested-for-doing-fraud-with-new-atm-cards-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नए एटीएम कार्ड में फर्जीवाड़ा कर ग्राहकों के खाते से रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नए एटीएम कार्ड में फर्जीवाड़ा कर ग्राहकों के खाते से रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार
Sun, 23 May 2021 09:40 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 23 May 2021 09:40 AM IST
सार
आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये, 45 एटीएम कार्ड, चिप, डिटेल, मोबाइल लैपटॉप ब्लोवर मशीन आदि बरामद किए गए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी एक कोरियर कंपनी में कोरियर ब्वॉय का काम करते हैं।
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
एसटीएफ और इंदिरापुरम पुलिस ने लोगों के नए डेबिट और एटीएम कार्ड में फर्जीवाड़ा कर खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार को खोड़ा थाना क्षेत्र के गीतांजलि विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का मास्टरमांइड फरार है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 10 लाख रुपये, 45 चिप ग्राहक की डिटेल के साथ, 51 एटीएम कार्ड, एक ब्लोवर, कटर, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय हैं। दोनों डेढ़ वर्षों से कुलदीप के साथ मिलकर गिरोह में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
एएसपी एसटीएफ नोएडा राजकुमार मिश्र ने बताया कि कुछ समय से एसटीएफ यूपी को एनसीआर में विभिन्न बैंकों में हो रही धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में दरोगा अक्षय पीके त्यागी, एसटीएफ नोएडा की टीम को जानकारी मिली कि गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में विभिन्न बैंकों के नए एटीएम/डेबिट कार्डो की डिलीवरी के समय फर्जीवाड़ा करके एटीएम/डेबिट कार्डों से लोगों के खातों से रुपये निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में इंदिरापुरम क्षेत्र निवासी अदिति सिंह ने खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ नोएडा को 21 माई को सूचना प्राप्त हुई कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर रुपये के लेन-देन को लेकर खोड़ा कॉलोनी के एक मकान में मिलने वाले है।
एसटीएफ नोएडा टीम और इंस्पेक्टर क्राइम इंदिरापुरम सुनील सिंह टीम के साथ खोड़ा पहुंचे। खोड़ा के गीतांजलि विहार से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी संजय यादव निवासी गीतांजलि विहार खोड़ा और हर्ष शर्मा शाहदरा दिल्ली हैं। दोनों ब्लूडार्ट कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे।