फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two additional railway tracks will be built from Ghaziabad to Moradabad

कृपया ध्यान दें: गाजियाबाद से मुरादाबाद तक दो अतिरिक्त रेलवे ट्रैक,यात्रियों को फायदा; बुलेट ट्रेन का भी प्लान

Mon, 10 Jun 2024 07:55 AM IST
अनुज कुमार धीरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, गाजियाबाद
धीरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 07:55 AM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच दो अतिरिक्त ट्रैक बिछाने का निर्णय लिया है। उससे पहले एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Two additional railway tracks will be built from Ghaziabad to Moradabad
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद से मुरादाबाद स्टेशनों के बीच दो अतिरिक्त ट्रैक बिछाए जाएंगे। यात्रियों और ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ने से रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। ट्रैक बिछाने से पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।

विज्ञापन

 
मौजूदा समय में इस रूट पर दो ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ रही हैं। इस रूट से रोजाना करीब 200 ट्रेनें आवागमन करती हैं। इस रूट से न केवल मुरादाबाद, बल्कि रामपुर, बरेली, लखनऊ के लिए सीधे ट्रेनें संचालित होती हैं। मुरादाबाद से ही उत्तराखंड और जम्मू के लिए भी ट्रेनें जाती हैं। 
विज्ञापन


काठगोदाम और रानी खेत के लिए भी ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं। भविष्य में बुलेट और हाईस्पीड ट्रेनें भी चलाने की योजनाएं चल रही हैं। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अक्सर लाइन क्लीयर नहीं रहती है। अक्सर गाड़ियों को बीच में या आउटर पर रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिग्नल के इंतजार में ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य में पहुंचने में देरी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मी के दिनों में होती है। जब ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को गर्मी में परेशान करना पड़ता है। इस रेलखंड पर चार ट्रैक होने के बाद यात्रियों काफी सहूलियत होगी और ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। 

141 किलोमीटर में बिछेगा ट्रैक
गाजियाबाद से मुरादाबाद जंक्शन की दूरी करीब 141 किलोमीटर है। इस रूट पर चार ट्रैक होने के बाद यह दूरी ट्रेनें डेढ़ घंटे में पूरा कर लेंगी। स्टेशनों को छोड़कर ट्रेनों को कहीं रुकना नहीं पड़ेगा। 


अक्तूबर-नवंबर तक शुरू हो सकता है काम
सेक्शन इंजीनियर पीके पांडेय का कहना है कि सर्वे शुरू हो चुका है। रेलवे द्वारा नामित कंपनी अतिरिक्त ट्रैक के लिए सर्वे कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। अक्तूबर-नवंबर ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed