फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused of snatching and theft arrested in police encounter

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में छिनैती व चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching and theft arrested in police encounter
मुठभेड के बाद शालिमार गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार किया चोरी व छिनेती का आरोपी। स्रोत पुलिस
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान लोनी स्थित बंथला निवासी प्रिंस मावी उर्फ यश और मोहन नगर के गुलमोहर ग्रीन सोसायटी निवासी ऋषभ चौधरी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों छिनैती और चोरी के मामलों में आरोपी हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फायरिंग की लेकिन जबावी कार्रवाई में आरोपी प्रिंस के पैर में गोली लगने के बाद दोनों पकड़े गए।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि वजीराबाद मार्ग पर राजेंद्र नगर सेक्टर तीन तरफ से आ रहे दो स्कूटी सवार युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा था। युवकों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए स्कूटी दौड़ा दी। वजीराबाद मार्ग कट से पहले स्कूटी फिसली तो युवकों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी प्रिंस मावी उर्फ यश के पैर में गोली पुलिस की गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को इनके पास से एक तमंचा, कारतूस, लूटे गए दो मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed