फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused of shooting and injuring injured in encounter, arrested

Ghaziabad News: गोली मारकर घायल करने के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two accused of shooting and injuring injured in encounter, arrested
सिकंदराबाद। होटल के बाहर दो युवकों को गोली मारने के आरोपी गगन और यश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गगन और यश को उपचार और पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों ने नेशनल हाईवे-34 पर सिरोधन कट के पास स्थित होटल में बुधवार शाम दो अन्य दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए आए प्रशांत व रोबिन को गोली मारकर घायल कर दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गगन, यश, प्रिंस, प्रियांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस व स्वाॅट टीम संयुक्त रूप से गुलावठी अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर युवकों ने बाइक को भराना रोड की ओर दौड़ा दिया। पुलिस के घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों की पहचान औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद निवासी यश, गांव फरीदपुर निवासी गगन के रूप में हुई। आरोपियों से अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ मिलकर करते थे अपराध, बिगड़ गई बात तो मारी गोली
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि घायल प्रशांत और प्रिंस आपस में दोस्त थे। दोनों साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। लूट, हत्या, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर चार मामलों में दोनों एक साथ जेल गए थे। दर्ज मुकदमों में पैरवी करने और पैरवी के खर्च को लेकर प्रशांत और प्रिंस में विवाद चल रहा था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित और आरोपी सभी आपस में दोस्त हैं। यश के अलावा सभी लोगों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed