फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Twenty-two hours and lasted into the elevator women, suffocated

लिफ्ट में पौने दो घंटे फंसी रहीं महिलाएं, दम घुटा

Thu, 05 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Twenty-two hours and lasted into the elevator women, suffocated
लिफ्ट में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
आरडीसी स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में किटी पार्टी मनाने पहुंचीं महिलाएं पौने दो घंटे तक लिफ्ट में ही फंसी रहीं। घटना बुधवार शाम 3.50 बजे घटी। इसकी जानकारी मिलते ही रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें निकाला गया। इस दौरान दम घुटने से इनका बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


नामचीन रेस्टोरेंट की लिफ्ट भी असुरक्षित हैं। ताजा मामला आरडीसी स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कविनगर से कुछ महिलाएं किटी पार्टी मनाने के लिए यहां आई थीं। जब किटी पार्टी खत्म हो गई तो पहली मंजिल से तीन महिलाएं अनीता ग्रोवर, अलका कंसल, कुमकुम जैन और उनकी पोती मैथिली लिफ्ट से नीचे आने लगीं।
विज्ञापन


ग्राउंड फ्लोर से कुछ ऊपर अचानक लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट करीब आधा घंटे तक रुकी रही। इस बीच सभी महिलाएं और बच्ची घबराकर अंदर से शोर मचाने लगीं। उन्होंने फोन से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन भी रेस्टोरेंट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक महिलाएं लिफ्ट में ही फंसी रहीं। दम घुटने से उनका बुरा हाल हो गया। आधा घंटे बाद इलेक्ट्रीशियन की मदद से लिफ्ट के ऊपरी हिस्से का पैनल खोला गया, ताकि महिलाएं सांस ले सकें।


इसके बाद करीब सवा घंटे बाद कंपनी के लिफ्ट एक्सपर्ट ने आकर लिफ्ट की गड़बड़ी को ठीक किया। लिफ्ट को दूसरी मंजिल पर ले जाया गया, वहां से महिलाओं को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed