फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Turabnagr found public restroom

तुराबनगर को मिला पब्लिक टॉयलेट

Thu, 28 Apr 2016 12:21 AM IST
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Turabnagr found public restroom
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
तुराबनगर बाजार के व्यस्ततम क्षेत्र में लोगों को जल्द ही सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलने लगेगी। मेयर अशु वर्मा और स्थानीय व्यापारियों ने एनजीओ के साथ मिलकर बुधवार को सार्वजनिक शौचालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने की समस्याओं पर अमर उजाला ने पिछले सप्ताह ही अभियान चलाया था। मेयर के अनुसार शहर में जरूरत वाले अन्य स्थानों पर भी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं के बाजार के नाम से मशहूर तुराबनगर में एक भी शौचालय नहीं है। दूर-दूर से महिलाएं यहां खरीदारी करने आती हैं। मुख्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों के अभाव और लोगों की परेशानी के मद्देनजर अमर उजाला ने विशेष अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 16 और 22 अप्रैल को तुराबनगर मार्केट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही संबंधित अधिकारियों से बात की गई थी। इसी का नतीजा अब सामने आया है। तुराब नगर के बाहर खाली पड़ी जमीन निगम ने शौचालय के लिए दे दी है।

बुधवार को मेयर अशु वर्मा ने सार्वजनिक शौचालय का शिलान्यास करते हुए बताया कि सुलभ समाज सेवा संस्थान को इस शौचालय का निर्माण बीओटी के आधार पर 30 साल के अनुबंध पर दिया गया है।


इससे बाजार के व्यापारियों, यहां आने वाले ग्राहकों और खासतौर पर महिलाओं को फायदा होगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए इसमें शौचालय, मूत्रालय के साथ ही स्नान की भी सुविधा उपलब्ध होगी। शिलान्यास के मौके पर सुभाष छाबड़ा, रजनीश बंसल, मनवीर नागर, नत्थू सिंह राघव, आरएन माथुर और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed