फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trying to break through the tunnel in the bank

सुरंग बनाकर बैंक में सेंधमारी की कोशिश

Sat, 11 Feb 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर Updated Sat, 11 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Trying to break through the tunnel in the bank
सुरंग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ रोड मुरादनगर स्थित ओबीसी बैंक को लुटने के लिए लुटेरों ने छह फीट लंबी सुरंग बना दी। हालांकि एक चाय वाले ने सतर्कता दिखाते हुए मुरादनगर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, वहीं तीन दिनों की छुट्टी होने से एक भी बैंक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


मामला मुरादनगर कस्बा स्थित ओबीसी बैंक की शाखा का है। बैंक के पास संजू निवासी प्रीत विहार कालोनी चाय की दुकान चलाता है। संजू ने शुक्रवार सुबह साफ-सफाई के दौरान देखा कि बैंक की दीवार के पीछे से गहरा गड्ढ़ा हो रहा है और कुछ दूरी पर बने खंडहरनुमा कमरे में मिट्टी पड़ी है।
विज्ञापन


संजू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की छानबीन की। पुलिस के अनुसार लुटेरों ने बैंक में सेंधमारी के लिए करीब छह फीट लंबी सुरंग बनाई थी और तीस मीटर की दूरी पर खंडहरनुमा कमरे में सुरंग की मिट्टी भरी थी। मौके से तसला, खुरपा और एक मिट्टी लगी हुई शर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के कहने पर बैंक के गार्ड ने मात्र 10 मिनट के लिए बैंक खोला। हालांकि लुटेरे बैंक की दीवार में सेंधमारी करने में विफल रहे। बदमाश सिर्फ बैंक की दीवार तक ही पहुंचे सके। बताया गया जहां बदमाशों ने सेंधमारी की कोशिश की वहां बैंक का स्ट्रांग रूम और लॉकर हैं।

सूत्रों की मानें तो बैंक में 50 से 60 लाख कैश और लॉकर में 30 लाख की ज्वैलरी रखी थी। बता दें कि इससे पहले भी मेरठ रोड पर मोदीनगर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में सुरंग कर पांच लाख रुपये की चोरी करने की कोशिश की गई थी।

वहीं, 2015 में मुरादनगर स्थित पंजाब एंड सन्स बैंक में चोरों ने सुरंग कर एटीएम को चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके थे। हालांकि पुलिस ने इसके वारदात के मुख्य आरोपी को दबोच लिया था। 

इस संबंध में मुरादनगर एसओ हरिदयाल यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बैंक की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। उधर, बैंक शाखा प्रबंधक अमित यादव का कहना है कि बैंक तीन दिन के लिए बंद है, चुनाव में ड्यूटी होने के कारण कोई मौके पर नहीं पहुंच सका।                       


एक सप्ताह में खोदी सुरंग
क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, जबकि बैंक से कुछ दूरी पर जिला पंचायत मार्केट में कस्बा पुलिस चौकी भी बनी है। लोगों की मानें तो बदमाशों ने एक सप्ताह में ही करीब छह फीट लंबी सुरंग बना डाली और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान लग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed