{"_id":"667dce063e65ac4bcd06bd66","slug":"truck-collides-with-divider-on-expressway-driver-dies-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103261-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई गांव से पहले अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादस में चालक व हेल्पर ट्रक के अगले हिस्से में दब गए, जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है।
पंजाब के लुधियाना से चालक ट्रक से लोहे की कच्ची सिल्ली लेकर हरियाणा फरीदाबाद जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेेसवे पर दुहाई गांव से करीब आठ सौ मीटर पहले तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के अगले हिस्से में चालक ब्रह्मदेव यादव (50) पुत्र चंदरू यादव निवासी मरदुआ जनपद गया बिहार व हेल्पर पवन यादव पुत्र संजय यादव निवासी चंदौला गांव थाना रफीकगंज जनपद औरंगाबाद बिहार फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को गाजियाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने चालक ब्रह्मदेव यादव को मृत घोषित कर दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि हेल्पर पवन यादव की हालत गंभीर बनी है। हादसा करीब बारह बजे हुआ है। ट्रांसपोर्टर को सूचित कर दिया गया है।