{"_id":"63d1f068312cb6281f19e48c","slug":"troubled-by-wife-love-affair-young-man-commits-suicide-in-ghaziabad-2023-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैं मरने जा रहा हूं: मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर बेवफा बीवी को फोन कर कहा-आखिरी बार बेटी से बात करा दो और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं मरने जा रहा हूं: मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर बेवफा बीवी को फोन कर कहा-आखिरी बार बेटी से बात करा दो और...
Thu, 26 Jan 2023 09:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:34 AM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक पत्नी के प्रेम संबंधों से परेशान था। मरने से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया। साथ ही पत्नी को फोन कर बेटी से आखिरी बार बात कराने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी के राहुल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले युवक प्रदीप (30) ने शुक्रवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। युवक का आरोप था कि एक लड़के के साथ पत्नी के प्रेम संबंध हैं, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है। परिजनों ने महिला और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
राहुल गार्डन कॉलोनी में प्रदीप परिवार के साथ रहते थे। वह ड्राइवरी करते थे। प्रदीप के भाई जितेंद्र ने बताया कि प्रदीप की नाईपुरी कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से दंपती में प्रेम संबंधों को लेकर झगड़ा होता था। आरोप है कि महिला का एक लड़के के साथ संबंध है।
शादी के बाद भी वह फोन पर बात करती थी। संबंधों को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ था। महिला के परिवार के सदस्य प्रदीप के साथ फोन पर गाली-गलौज करते थे और एक बार घर में घुसकर प्रदीप के साथ मारपीट भी की थी। इस को लेकर प्रदीप तनाव में रहता था।
विज्ञापन
13 जनवरी को महिला घर में झगड़ा करके बेटी को लेकर अपने घर चली गई थी। इसके बाद प्रदीप के परिजन और अन्य रिश्तेदार महिला को वापस लाने के लिए घर पहुंचे थे लेकिन महिला ने इंकार कर दिया था। इससे परेशान प्रदीप ने शुक्रवार रात अपने घर में पंखे में साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया।

Trending Videos
परिवार के सदस्य प्रदीप के कमरे के पास पहुंचे और आवाज लगाने लगे। अंदर कमरे से आवाज नहीं आने पर परिवार के सदस्य किसी तरह कमरे में दाखिल हुए। यहां प्रदीप का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।
उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
मौत से पहले बनाया वीडियो
प्रदीप ने मौत से पहले अपने छोटे भाई किशन के फोन से एक वीडियो बनाया। प्रदीप का फोन खराब हो गया था इसलिए वह अपने भाई का फोन इस्तेमाल करता था। वीडियो में प्रदीप ने कहा कि, मैं जो करने जा रहा हूं, इसका जिम्मेदार उसका भाई नहीं है। मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग हैं। उन्होंने मौत के बाद अपनी संपत्ति अपने भाई को देने के लिए कहा। पत्नी को कुछ भी नहीं देने को कहा। प्रदीप ने सभी पर कानूनी कार्रवाई की मांग है।

मौत से पहले बेटी से करना चाहता था बात
प्रदीप ने मौत से पहले अपनी पत्नी को कॉल की थी। फोन उसकी पत्नी ने उठाया था। फोन पर वह अपनी बेटी से आखिरी बार बात करना चाहता था। पत्नी के पूछने पर प्रदीप ने कहा कि वह मरने जा रहा है, वह अपनी बेटी से बात करना चाहता है।

इस दौरान महिला अपने पति से ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए कहने लगी। वह बेटी और भाइयों की कसम देने लगी लेकिन प्रदीप नहीं माना और मौत पर अड़ा रहा। करीब नौ मिनट तक दोनों के बीच बात हुई फिर प्रदीप फंदे से लटक गया।