{"_id":"6adfb6706fb2b26719047d72","slug":"troubled-by-the-municipal-corporations-neglect-children-took-charge-of-the-cleaning-themselves-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25874-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निगम की अनदेखी से परेशान बच्चों ने खुद संभाली सफाई की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निगम की अनदेखी से परेशान बच्चों ने खुद संभाली सफाई की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम की सफाई व्यवस्था से निराश होकर राजेंद्र नगर सेक्टर-5 के बच्चों और स्थानीय निवासियों ने खुद ही महाराजा अग्रसेन पार्क की सफाई की। पार्क में लंबे समय से जमा कूड़े और सूखी पत्तियों को हटाया। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जब व्यवस्था नहीं सुधरी तो पार्क को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया।
महाराजा अग्रसेन पार्क के आसपास करीब पांच हजार लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों के लिए सुबह की सैर, व्यायाम और बच्चों के खेलने का यह प्रमुख स्थान है। इसके बावजूद पार्क में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा रहता है। गंदगी के कारण लोगों को दूसरे सेक्टरों के पार्कों का रुख करना पड़ता है। इससे बच्चों को भी खेलने के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। पार्क की सफाई कर रहे हरिओम ने बताया कि नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में बच्चों के साथ मिलकर पार्क को साफ करने की पहल की गई। रविवार को बच्चों ने सूखी पत्तियां और लंबे समय से जमा कचरा हटाया। इसके बाद पार्क में पानी का छिड़काव भी किया गया।
अब खुद करेंगे पार्क की देखरेख
पार्क में सफाई करने वाले कान्हा ने बताया कि गंदगी के कारण यहां खेलने और टहलने में परेशानी होती थी। वहीं, शौर्य ने कहा कि पार्क साफ रहने से बच्चों को खेलने के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय निवासियों ने अब पार्क की नियमित देखरेख करने और इसे स्वच्छ बनाए रखने का निर्णय लिया है। सफाई अभियान में आशा मित्तल, सुधीर, सचिन, नरेश और लवकेश सहित बच्चे विराज, अद्वित, लक्षित, शौर्य, प्रतीक और अर्थ मौजूद रहे।