फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tripura Former secretary YP Singh arrested over Scam charges

गाजियाबाद: पीडब्ल्यूडी घोटाला मामले में त्रिपुरा के पूर्व सचिव गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2020 06:21 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 17 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Tripura Former secretary YP Singh arrested over Scam charges
वाईपी सिंह - फोटो : ANI

पीडब्ल्यूडी में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह को सोमवार को इंदिरापुरम के अभयखंड स्थित आईआरएस कोऑपरेटिव सोसायटी से गिरफ्तार किया गया। त्रिपुरा क्राइम ब्रांच के डीएसपी ने बताया कि फिलहाल उनका मेडिकल कराकर कविनगर थाने में रखा गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


त्रिपुरा क्राइम ब्रांच के डीएसपी अजय कुमार दास ने बताया कि पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह के खिलाफ 13 अक्तूबर 2019 को वेस्ट अगरतला त्रिपुरा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद यह केस क्राइम ब्रांच को मिल गया था। गिरफ्तारी के लिए उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे यशपाल सिंह को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभयखंड तीन स्थित आईआरएस को-ऑपरेटिव सोसायटी से गिरफ्तार किया गया। वह यहां पर अपने किसी परिचित के फ्लैट में छिपे हुए थे। जबकि यशपाल सिंह का आवास दिल्ली के शकरपुर पड़पडग़ंज के आईपी एक्सटेंशन स्थित परिवार अपार्टमेंट में है। टीम ने कई बार यहां पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि देर होने के कारण यशपाल सिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। उनका मेडिकल करा दिया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि त्रिपुरा पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव को इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया है। इंदिरापुरम से त्रिपुरा पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed