फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   trial opened for the new link road

ट्रायल के लिए खोली गई नई लिंक रोड

Tue, 01 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
trial opened for the new link road
लिंक रोड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जीडीए वीसी ने मंगलवार सुबह दो हाईवे को जोड़ने वाली नई लिंक रोड पर हरी झंडी दिखाकर रोड के एक साइड पर ट्रैफिक रवाना कर दिया लेकिन उनके वहां से जाते ही दिन भर यह रोड सुनसान रही। दरअसल कोई घोषणा न होने के चलते लोगों को रोड खुलने का पता ही नहीं चल सका। जीडीए अफसरों का कहना है कि फिलहाल एक साइड ट्रायल के तौर पर खोली गई है।

मेरठ तिराहे पर मंगलवार सुबह नौ बजे यातायात माह शुभारंभ समारोह का आयोजन हुआ था। इस मौके पर पहुंचे जीडीए वीसी ने नई लिंक रोड की एनएच-24 जाने वाली साइड को हरी झंडी दिखा दी। वाहन चालक इस रोड पर चल पड़े। समारोह खत्म होने के बाद यह रोड सुनसान पड़ गई, पीछे से आने वाले ट्रैफिक को यह पता ही नहीं चला कि यह रोड खुल गई है।
विज्ञापन


कोई घोषणा न होने के चलते लोग जीटी रोड से नई लिंक रोड की ओर नहीं मुड़े। दरअसल, तीन दिन पहले एक भाजपा नेता ने नाटकीय अंदाज में इस रोड का ‘उद्घाटन’ कर दिया था और इसके बाद इस रोड पर चढे़ ट्रैफिक को बीच रास्ते से लौटाया गया था।एनएच-58 से एनएच-24 जाने वाली साइड की रोड पूरी तरह बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए अफसरों का कहना है कि अभी इसे दो दिनों के ट्रायल के तौर पर खोला है, ट्रायल की डेट आगे भी बढ़ सकती है। वैसे माना जा रहा है कि इस साइड ट्रैफिक को चालू रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। एनएच-24 से एनएच-58 जाने वाली साइड पर अभी रेलवे पुल का काम चल रहा है।

जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि अभी पुल पर 3-4 दिनों का काम बचा है। 6-7 नवंबर से इस रोड को विधिवत चालू कर देने की उम्मीद है।यूटर्न बनाने का काम शुरूअधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि नई लिंक रोड के लिए एनएच-24 पर दो करोड़ की लागत से नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है,

जिसके तहत तीन यूटर्न बनाने, कई कटों को बंद करने और कुछ हिस्सों में सेंट्रल वर्ज बनाने की योजना है। इनमें से एक यूटर्न तिगरी तिराहे से नोएडा एक्सटेंशन की तरफ जाने वाली रोड पर भी बनेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार से यूटर्न बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

जीडीए की कोशिश होगी कि नई लिंक रोड को चालू करने से पहले यूटर्न बनाने का काम पूरा हो जाए। मेरठ तिराहे पर भी यूटर्न बनाने का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।जीटी रोड से टीएचए जाने वाले लोग नई लिंक रोड का रास्ता अपना सकते हैं। नई लिंक रोड का एलिवेटेड हिस्सा जहां समाप्त होता है, वहां से दाएं एक रोड कांशीराम फ्लैट्स की ओर मुड़ती है।

फ्लैट्स से आगे बढ़ते ही हिंडन पुल है, जिसे पार करने पर वसुंधरा का इलाका शुरू होता है। मालूम हो कि जीडीए ने एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते जीटी रोड से रेलवे पुल तक हिंडन किनारे की सड़क को 7 नवंबर से 31 दिसंबर तक बंद रखने की घोषणा की है।


इस बंद के दौरान टीएचए की तरफ से जाने के लिए नई लिंक रोड का रास्ता का काम आएगा। जीडीए ने तय किया है कि नई लिंक रोड चालू होने के बाद ही हिंडन किनारे की सड़क को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed