{"_id":"57ab63de4f1c1b2c45ee452d","slug":"trains-will-travel-from-the-red-fort-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले के पास से नहीं गुजरेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले के पास से नहीं गुजरेंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
लाल किला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की सुरक्षा के चलते ट्रेनों का शेड्यूल बदला जाएगा। सुबह पौने सात बजे से साढ़े आठ बजे तक लाल किले के पास से ट्रेनें नहीं गुजरेंगी। इन्हें साहिबाबाद, गाजियाबाद के बीच रोक दिया जाएगा। कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा तो लंबी दूरी की चार ट्रेनों का री-शेड्यूल कर उन्हें बदले समय पर रवाना किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक 15 अगस्त को सुबह 6:45 बजे से लालकिले के पास से ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान पद्मावत (14207) को शाहदरा, कैफियत एक्सप्रेस को साहिबाबाद, खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू को साहिबाबाद, बुलंदशहर-निजामुद्दीन पैसेंजर को गाजियाबाद, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर को गाजियाबाद, शामली-दिल्ली पैसेंजर को लोनी, कालका एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस को दिल्ली स्टेशन पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
अवध-असम और कालका एक्सप्रेस को पुलिस क्लीयरेंस के बाद ही आगे रवाना किया जाएगा। 15 अगस्त को महानंदा और कोटद्वार एक्सप्रेस को री-शेड्यूल किया जाएगा। महानंदा एक्सप्रेस को सुबह 6:35 बजे की बजाय सुबह 8:45 बजे और कोटद्वार एक्सप्रेस को सुबह 7:20 बजे की बजाय 8:55 बजे पुलिस क्लीयरेंस के बाद ही रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा गाजियाबाद-दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू और गाजियाबाद-दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू कैंसल रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सोनीपत दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू और मसूरी एक्सप्रेस को डायवर्ट किया जाएगा।