फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic policeman hit on Delhi-Meerut Expressway

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर... मौत: 7 फीट हवा में उछाला, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई घटना; देखें Video

Sun, 24 Aug 2025 10:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Aug 2025 10:59 AM IST
सार

शुक्रवार की शाम विपिन कुमार आईपीईएम कॉलेज के सामने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक कार के चालक ने लापरवाही और तेजी से विपिन को टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद चालक तेजी से कार लेकर भाग गया।

विज्ञापन
Traffic policeman hit on Delhi-Meerut Expressway
ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीएम कॉलेज के निकास प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी विपिन को कार ने टक्कर मार दी। सिपाही को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सिपाही ने दम तोड़ दिया। विजयनगर पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि मूल रूप से खुर्जा निवासी विपिन कुमार गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग में सिपाही थे। शुक्रवार की शाम विपिन कुमार आईपीईएम कॉलेज के सामने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक अर्टिगा कार के चालक ने लापरवाही और तेजी से विपिन को टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद चालक तेजी से कार लेकर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप घायल विपिन को मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई है। घायल विपिन कुमार का भाई अक्षय कुमार यातायात पुलिस में है। अक्षय कुमार की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने अर्टिगा कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 


विज्ञापन

उधर, एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी खंगालकर कार चालक और उसके साथी की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि कार सदरपुर निवासी विनीत चला रहा था और उस कार में उसका दोस्त सुमित भी सवार था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed