{"_id":"6afa02466cb17e2f3d0e6416","slug":"traffic-congestion-in-the-market-traders-troubled-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1022994-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार में लग रहा गाड़ियों का जाम, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार में लग रहा गाड़ियों का जाम, व्यापारी परेशान
विज्ञापन
आंबेडकर रोड पर सीताराम बाजार के बाहर सड़क पर गाड़ियों की वजह से लगा जाम। संवाद
गाजियाबाद। बाजार में त्योहारों के दौरान वाहनों से लगने वाले जाम से व्यापारियों को परेशानी होने लगी है। तुराबनगर हो या रमतेराम रोड या फिर घंटाघर सभी जगहों पर दुकानों से सामने सड़क पर पार्क हो रहे वाहनों ने व्यापारियों को मुश्किलों में डाल दिया है। व्यापारी नेता संदीप बंसल का कहना है कि घंटाघर रामलीला मैदान और तुराबनगर में नेहरू युवा केंद्र में पार्किंग बनाई गई है।
इन पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने की बजाय दुकानों के सामने सड़क पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे दुकान तक लोग नहीं पहुंच पाते हैं। सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जबकि रामलीला मैदान चंद कदमों की दूरी पर है। व्यापारी नेता तिलकराज अरोड़ा ने कहा कि बाजारों के बाहर पार्किंग की स्थायी व्यवस्था कराई जाए और इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली गाड़ियां भी बाजारों में जहां लोग पैदल चलते हैं वहां तक पहुंच रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जनता को भी सोचना होगा।
तुराबनगर मार्केट के व्यापारी नेता रजनीश बंसल का कहना है कि तुराबनगर बड़ी कपड़ा मार्केट है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में ग्राहक आते हैं। इसके साथ ही वाहनों की संख्या भी सैकड़ों की संख्या में रहती है। कभी-कभी हालात यह हो जाते हैं कि चौधरी मोड़ से लेकर मालीवाड़ा चौक तक जाम लग जाता है। आंबेडकर रोड पर पूरा पैक हो जाता है। ग्राहकों के साथ व्यापारी और आम लोगों को भी दिक्कत होती है। इसके लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
सहालग पर और बढ़ेगी भीड़
किराना व्यापारी देवेंद्र हितकारी का कहना है कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादी के सहालग शुरू हो रहे हैं। लोग खरीदारी के लिए घरों से निकलेंगे। ऐसे में बाजारों में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अति आवश्यक हो गई है। पुलिस प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देना होगा।