फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders of Sahibabad Mandi boycotted apples coming from Turkiye

Apple Attack: पाकिस्तान का साथ देने पर तुर्किए के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, दे दिया 1400 करोड़ का झटका

Thu, 15 May 2025 05:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 15 May 2025 05:55 PM IST
सार

हाजी शादाब का कहना है कि जो देश आतंकवाद के समर्थन में हो, उससे किसी भी तरह का नाता रखना मतलब आतंक का साथ देना है। ऐसे में सभी व्यापारियों ने इसके सेब का बहिष्कार किया है।
 

विज्ञापन
Traders of Sahibabad Mandi boycotted apples coming from Turkiye
तुर्किए के सेब अब नहीं बिकेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के साहिबाबाद स्थित नवीन फल सब्जी मंडी में बुधवार को व्यापारियों ने तुर्किए से आने वाले सेब समेत अन्य सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि तुर्किए से हमारे सेब का करीब 1200 से 1400 करोड़ का व्यापार होता है। अगर तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। मतलब इन्होंने आतंकवाद का समर्थन किया है। ऐसे में वह लोग अब तुर्की से व्यापारिक संबंध नहीं रखना चाहते।

विज्ञापन

जो देश आतंकवाद के समर्थन में हो, उससे किसी भी तरह का नाता रखना मतलब आतंक का साथ देना
फ्रूट कंपनी एमकेसी के संचालक हाजी शादाब ने बताया कि उनकी दुकानें साहिबाबाद मंडी के साथ ही आजादपुर मंडी में भी है। वह तुर्किए का सेब मुंबई से मंगवाते थे। आजादपुर मंडी में बहुतायात मात्रा में तुर्किए का सेब आता है जबकि साहिबाबाद सब्जी मंडी में 10 से 15 व्यापारी ही यह सेब अपने यहां रखते हैं। हाजी शादाब का कहना है कि जो देश आतंकवाद के समर्थन में हो, उससे किसी भी तरह का नाता रखना मतलब आतंक का साथ देना है। ऐसे में सभी व्यापारियों ने इसके सेब का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्किए के साथ कोई व्यापार नहीं 
वहीं अन्य व्यापारी वसीम अकरम, मोहम्मद आरिफ और नूरमोहम्मद का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच तुर्किए द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने के बाद सभी ने यह फैसला लिया है। सबने तुर्किए के साथ कोई व्यापार नहीं करने की बात कही है। व्यापारियों का कहना है कि हिमाचल और कश्मीर से सेब की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो सकती है। सरकार तुर्किए से आने वाले सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाए। साथ ही उनका सुझाव है कि भारतीय किसानों को फल उत्पादन के लिए सब्सिडी दी जाए। इससे देश में फलों की पैदावार बढ़ेगी और आयात पर भी निर्भरता कम होगी।

विज्ञापन

साहिबाबाद सब्जी मंडी में हर दिन आती है 1000 सेब की पेटी
फल के बड़े व्यापारी हाजी शादाब का कहना है कि साहिबाबाद सब्जी मंडी में प्रतिदिन तुर्किए के करीब एक हजार सेब की पेटी आती है। दस से पंद्रह व्यापारी यह फल अपनी दुकानों में रखते हैं। थोक में 50 से 60 रुपये किलों का यह सेब फुटकर में 200 रुपये किलो बिकता है। हाजी शादाब ने बताया कि तुर्किए का यह सेब आजादपुर मंडी में सीधे आता है, मुंबई की मंडियों में भी इसका सीधा आयात है। बहुत साहिबाबाद मंडी में आजादपुर मंडी व मुंबई के मंडी से ही यह सेब मंगाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed