फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders mobilizing to demand removal of MDR on UPI.

Ghaziabad News: यूपीआई पर एमडीआर हटाओ, लामबंद हो रहे व्यापारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Traders mobilizing to demand removal of MDR on UPI.
गाजियाबाद। दो हजार रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर 0.4 फीसदी एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों में विरोध बढ़ता जा रहा है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला व्यापारी और आम जनता दोनों के हित में नहीं है। इससे सबसे ज्यादा छोटे दुकानदार प्रभावित होंगे। ग्राहक अतिरिक्त शुल्क देने से बचेगा या सौदा छोड़कर चला जाएगा, इससे रोज विवाद होगा और व्यापारी के मुनाफे पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं हुआ तो संगठन धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि एमडीआर से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यदि शुल्क नहीं हटाया गया तो उनका संगठन भी विरोध में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा ने कहा कि उनका संगठन शुरू से ही इस फैसले के विरोध में है। सरकार ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed