{"_id":"693f12221a7fcddd8e046b87","slug":"trade-board-officials-protested-against-paith-bazaar-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-781850-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पैठ बाजार के खिलाफ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पैठ बाजार के खिलाफ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
घंटाघर बाजार में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
गाजियाबाद। गंदा नाला रोड पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले पैठ बाजार के विरोध में व्यापार मंडल ने रविवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पैठ बाजार का असर उनकी दुकानदारी पर पड़ रहा है। इसकी वजह से उन्हें व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द हीं पैठ बाजार को लेकर निर्णय नहीं लिया गया, तो वह अपनी लड़ाई तेज करेंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राजू छाबड़ा ने बताया कि पुराना गाजियाबाद के सभी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारी सुबह 10 बजे चौपला चौपला मार्केट के बाहर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बाजार नहीं लगने का आश्वासन दिया जिसके बाद व्यापारियों ने विरोध समाप्त कर दिया।
इस दौरान पैठ बाजार से दुकानें हटाई भी गईं, लेकिन कुछ देर बाद फिर से दुकानें लगने लगीं। इससे व्यापारियों में आक्रोश और बढ़ गया। राजू छाबड़ा ने बताया कि पहले यह पैठ बाजार नवयुग मार्केट में लगता था। सात-आठ साल पहले वहां के व्यापारियों ने विरोध किया तो यह धीरे-धीरे गंदे नाले रोड की ओर शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले से कई बड़े और छोटे बाजार हैं जो इस पैठ बाजार की वजह से सीधे तौर पर नुकसान झेल रहे हैं। सस्ते और अस्थायी बाजार के कारण स्थायी दुकानदारों की बिक्री प्रभावित होती है। पैठ बाजार के चलते जीटी रोड पर जाम लग जाता है। इसकी वजह से एमएमजी अस्पताल में पहुंचने वाली एंबुलेंस भी प्रभावित होती हैं।