{"_id":"5856d0ff4f1c1bac60c06194","slug":"track-fracture-in-delhi-were-delayed-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ट्रैक फ्रैक्चर, देरी से चली मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ट्रैक फ्रैक्चर, देरी से चली मेट्रो
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पटरी मरम्मत करते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना बैंक और आईपी एक्सटेंशन स्टेशन के बीच ट्रैक फ्रैक्चर से वैशाली-द्वारका मेट्रो रूट पर रविवार को यात्रियों को करीब तीन घंटे परेशानी उठानी पड़ी। 20-25 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलने से स्टेशन पर मुसाफिरों की भीड़ लग गई।द्वारिका-वैशाली मेट्रो की ब्लू लाइन के यमुना बैंक और आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रैक फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद करीब सवा नौ बजे से सवा ग्यारह बजे तक दोनों स्टेशनों के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो चलाई गई। इस वजह से वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर 20-25 मिनट के अंतराल पर मेट्रो आई। वीकेंड पर दिल्ली घूमने जाने वाले लोगों की भीड़ दोनों स्टेशनों पर जुट गई।
विज्ञापन
भीड़ कम करने के लिए यात्रियों को 10-10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो प्लेटफार्म पर जाने दिया गया। साथ ही सावधानी से मेट्रो में चढ़ने और धक्का मुक्की न करने का एनाउंसमेंट भी किया गया। सवा बारह बजे हालात सामान्य हो सके। डीएमआरसी के चीफ पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे समस्या आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ देर सिंगल लाइन पर मेट्रो चलाई गई। ट्रैक की प्राथमिक मरम्मत के बाद दोनों स्टेशनों के बीच 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो चलाई जा रही है। संचालन सामान्य हो गया है।
लोगों ने किया ऑटो-बस से सफर
मेट्रो में आई खराबी का एनाउंसमेंट होने पर बड़ी संख्या में यात्रियों ने आटो और बसों का सहारा लिया। लोगों ने कहा कि अब तो मेट्रो में खराबी रोज की बात हो गई है। अक्सर कभी तार टूटने तो कभी पावर सप्लाई में परेशानी आने पर मेट्रो में देरी होती है।