{"_id":"6b034aaf1c7217e1770dea2f","slug":"toxic-air-can-hinder-the-development-of-fetuses-ghaziabad-news-c-30-gbd1037-1027387-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जहरीली हवा गर्भस्थ शिशुओं के विकास में बन सकती है बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जहरीली हवा गर्भस्थ शिशुओं के विकास में बन सकती है बाधा
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की जहरीली हवा केवल सांस और फेफड़ों के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को भी प्रभावित कर सकती है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने वाली गर्भवतियों के शिशुओं में समय से पहले जन्म, कम वजन और मस्तिष्क के विकास से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कण शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा कर सकते हैं। इसका असर गर्भनाल (प्लेसेंटा) की कार्यक्षमता पर पड़ सकता है, जिससे गर्भस्थ शिशु तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका रहती है।
पूर्व संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. श्रद्धा यादव का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को प्रदूषण से बचाना बेहद जरूरी है। प्रदूषित हवा में मौजूद पीएम 2.5 जैसे बारीक कण सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर रक्त संचार को प्रभावित कर सकते हैं। इसका असर प्लेसेंटा पर भी पड़ सकता है। प्लेसेंटा के माध्यम से ही गर्भस्थ शिशु को ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने पर बच्चे के शारीरिक विकास में बाधा आ सकती है। इसका असर जन्म के समय वजन और मस्तिष्क के विकास पर भी पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अधिक प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और नियमित चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
कम वजन और श्वसन संबंधी समस्याओं का खतरा
संयुक्त अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा बिष्ट का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान प्रदूषण के संपर्क में रहने का असर बच्चे के जन्म के बाद भी दिखाई दे सकता है। लंबे समय तक प्रदूषित वातावरण में रहने से समय से पहले प्रसव और कम वजन के बच्चे के जन्म का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे बच्चों में आगे चलकर श्वसन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ अध्ययनों में गर्भावस्था के दौरान प्रदूषण के संपर्क और गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क के विकास के बीच संबंध सामने आया है, इसलिए गर्भवतियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
शोध में भी सामने आया असर
आईएमए की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना कंसल ने बताया कि जून 2025 में द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन में 754 गर्भवतियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें पीएम 2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ब्लैक कार्बन के संपर्क का गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क की संरचना से संबंध सामने आया। शोध में गर्भावस्था के मध्य और अंतिम चरण को इस लिहाज से संवेदनशील बताया गया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुए एक अन्य अध्ययन में भी गर्भावस्था के दौरान वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव सामने आए। जर्नल ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी ऑफ इंडिया में वर्ष 2023 में प्रकाशित इस शोध में जनवरी 2021 से जून 2022 के बीच एक अस्पताल में हुए 1155 प्रसवों का विश्लेषण किया गया। इसमें गर्भावस्था की पहली तिमाही में पीएम 2.5 और पीएम 10 के संपर्क का समय से पहले प्रसव और कम वजन के बच्चों के जन्म से महत्वपूर्ण संबंध पाया गया। दूसरी तिमाही में ओजोन और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के संपर्क का भी समय से पहले प्रसव से संबंध सामने आया।
-- -- -
प्रदूषण से होने वाले प्रमुख खतरे
- प्लेसेंटा की कार्यक्षमता प्रभावित होने की आशंका।
- गर्भस्थ शिशु तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में बाधा।
- समय से पहले प्रसव का जोखिम।
- जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना।
- मस्तिष्क के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका।
ऐसे करें बचाव
- प्रदूषण अधिक होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
- बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें।
- सुबह और शाम प्रदूषण अधिक होने के समय बाहर टहलने से बचें।
- घर के भीतर भी धूल और धुएं से बचाव रखें।
- संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
- नियमित चिकित्सकीय जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह का पालन करें।
-- --
सरकारी अस्पतालों में रोजाना आती हैं 1000 से अधिक गर्भवतियां वर्तमान में जिला महिला अस्पताल में रोजाना 400 से 500 गर्भवतियां जांच व चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचती हैं। इसके अलावा संजयनगर संयुक्त अस्पताल में 250 से 300 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना, लोनी, मोदीनगर व मुरादनगर में 80 से 90, डूंडाहेड़ा संयुक्त अस्पताल में 80 से 90, लोनी संयुक्त अस्पताल में 100 से 125 गर्भवतियां आती हैं।