{"_id":"5925b4d94f1c1b915453650c","slug":"tomorrow-and-tomorrow-and-the-sun-shines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल व परसों और झुलसाएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल व परसों और झुलसाएगी गर्मी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
heat stroke
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों बारिश के बाद तपिश ने फिर अपना तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बुधवार को बढ़े तापमान ने सबको बेहाल कर दिया। वहीं, मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि बृहस्पतिवार को भी तपिश का सामना करना होगा। जबकि मौसम वैज्ञािनिकों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को तपिश और सताएगी।
विज्ञापन
कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। इससे मौसम के आकड़े भी फेल हो रहे हैं। लेकिन बीच-बीच में बादल छाने और बूंदाबांदी के साथ आंधी का सिलसिला भी जारी रहा। आसमान में छाए बादल देख लग रहा था कि बारिश होगी तो राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बादल धोखा दे गए।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के पूर्व अनुमान के तहत बुधवार को तापमान बढ़ गया और तपिश ने पूरा दिन अपना रंग दिखाया। झुलसा देने वाली गर्मी से बचने को लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इसी तरह का तापमान बृहस्पतिवार को रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 और न्यूनतम 30 व शनिवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
शुक्रवार और शनिवार को पड़ने वाली गर्मी काफी अधिक होगी। इससे बचाव की जरूरत है। यदि बरसात हो जाती तो कुछ राहत मिल सकती थी।