Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Token' treatment at health fair: 452 patients handed referral slips

Ghaziabad News: आरोग्य मेले में इलाज के नाम पर खानापूर्ति, 452 मरीजों को थमाया रेफरल का पर्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Token' treatment at health fair: 452 patients handed referral slips
सरस्वती कॉलोनी स्थित नगरी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करती डॉक्टर विश्वंजली। संवाद
गाजियाबाद। जिले में 15 दिन बाद आयोजित आरोग्य मेले में भी मरीजों को बेहतर उपचार की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को 4052 मरीज इलाज कराने पहुंचे, लेकिन जरूरी जांच सुविधाओं के अभाव में 452 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया। किसी को एक्स-रे के लिए तो किसी को सीटी स्कैन और खून की जांच के लिए जिला अस्पतालों में जाने की सलाह दी गई। आठ नवंबर को दिवाली होने के कारण आरोग्य मेले का आयोजन नहीं हुआ था। इसके बाद 15 दिन के अंतराल पर लगे मेले में भी मरीजों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन



मेले में जांच की व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आई। नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार, कुल 452 मरीजों को जांच और बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया। इनमें 292 मरीजों को एक्स-रे, सीटी स्कैन और रक्त संबंधी जांचों के लिए अलग-अलग जिला अस्पतालों में भेजा गया। विजयनगर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे राजेश को कई दिन से बुखार हो रहा था, लेकिन केंद्र पर जांच की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें एमएमजी अस्पताल भेज दिया गया। इसी तरह स्वर्णजयंतीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची वैष्णवी को एक्स-रे जांच के लिए संजय नगर संयुक्त अस्पताल जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन




जांच के लिए भटकते रहे मरीज, टीकाकरण तक सीमित रहीं सुविधाएं
आरोग्य मेले में 83 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। वहीं 421 गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया। मरीजों को आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी की जानकारी भी दी गई। हालांकि, जरूरी जांच की सुविधा नहीं होने से मेले का उद्देश्य प्रभावित होता नजर आया। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी छठ पूजा के घाटों पर लगाए जाने से स्टाफ की कमी भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदूषण और बदलते मौसम ने बढ़ाए सांस के मरीज
मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण सांस, त्वचा, बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। साहिबाबाद स्थित सरस्वती कॉलोनी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. विश्वांजलि धनकड़ ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव और प्रदूषण के कारण सांस और त्वचा संबंधी शिकायतें बढ़ रही हैं। मरीजों को साफ-सफाई रखने, शुद्ध पानी पीने और चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा नहीं लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed