फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Toilets to become then in coming relationship

‘बनेगा शौचालय, तब आऊंगी रिश्तेदारी में’

Wed, 19 Apr 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Toilets to become then in coming relationship
Toilets - फोटो : demo pic

जनपद के एक गांव में रिश्तेदारों ने खुले में शौच प्रथा बंद होने तक गांव में आने से इंकार कर दिया है। वैसे तो जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा। मामला बसंतपुर सैंथली गांव का है।

विज्ञापन


यहां मंगलवार को भी बाहर शौच के लिए जाने वाले लोगों को टोका गया। गांव में रिश्तेदारी में आईं राजवती खुले में शौच को जा रहीं थीं लेकिन मौके पर पकड़े जाने पर वह बिफर गईं और शौचालय न बनने तक उसने गांव की रिश्तेदारी में आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अर्णिमा त्यागी ने बताया कि खुले में शौच के लिए उन्होंने एक निगरानी समिति का गठन कर रखा है। इसके तहत हर रोज की तरह मंगलवार को भी वानर सेना और निगरानी समिति खुले में शौच जाने वालों की निगरानी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी कुछ महिलाएं खुले में शौच करने जा रही थीं, जिन्हें रोका गया। बाद में मालूम हुआ कि उनमें गांव में किराए पर रह रहे परिवार के पास आई हुईं एक रिश्तेदार भी थीं।


जिन्हें समझाया गया तो उन्होंने साफ तौर पर  एलान किया कि अब वो तभी गांव में रिश्तेदार के यहां आएंगी जब गांव में उनके रिश्तेदारों के यहां शौचालय बन जाएगा। अर्णिमा त्यागी ने बताया कि गांव से कुछ किरायेदार जो बिना शौचालय के मकान में रह रहे थे, अब उन्होंने भी मकान खाली करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed