{"_id":"662d74158bddb7f56d046af4","slug":"today-you-will-not-be-able-to-travel-by-namo-bharat-train-to-modinagar-north-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-363704-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज नमो भारत ट्रेन से मोदीनगर नॉर्थ तक नहीं कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज नमो भारत ट्रेन से मोदीनगर नॉर्थ तक नहीं कर सकेंगे सफर
विज्ञापन
गाजियाबाद। दुहाई से मोदीनगर के बीच रविवार को नमो भारत ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन संचालन की तैयारियों के निरीक्षण और सिस्टम अपग्रेड करने के लिए मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन यात्रा के लिए बंद रखा जाएगा। हालांकि, साहिबाबाद से दुहाई के बीच ट्रेन सेवा निर्धारित समयानुसार जारी रहेंगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को नमो भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री साहिबाबाद से दुहाई के बीच ही सफर कर सकेंगे। मोदीनगर की तरफ से आने वाले यात्रियों को दुहाई स्टेशन आकर ट्रेन सेवाएं लेनी होंगी। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब छह किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस सेक्शन पर ट्रायल जारी है। मेरठ साउथ स्टेशन भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। नए सेक्शन पर सिस्टम अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। साथ ही, मुरादनगर से मेरठ नॉर्थ के बीच ट्रेन संचालन की तैयारियों को परखा जाएगा। यात्रियों की सहायता के लिए एनसीआरटीसी ने हेल्पलाइन नंबर 08069651515 जारी किया है।
-- -- -- -
मेरठ तक सफर के लिए करना होगा इंतजार
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक करीब 34 किलोमीटर सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद कॉरिडोर की लंबाई बढ़कर लगभग 40 किलोमीटर हो जाएगी। हालांकि, कॉरिडोर और स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन चुनाव बाद ही नए सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) के निरीक्षण के बाद ही नया सेक्शन खोला जाएगा। हालांकि, पूरा कॉरिडोर जून 2025 तक बनकर तैयार हो पाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
चुनाव के दिन 7500 यात्रियों ने किया सफर
लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग आधी दर्ज की गई। एनसीआरटीसी प्रवक्ता के अनुसार तकरीबन 7500 यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदान करने वाले यात्रियों को साधारण किराये में प्रीमियम कोच में सफर की छूट दी गई थी। काफी संख्या में यात्रियों ने अंगुली पर लगी मतदान की स्याही दिखाकर प्रीमियम कोच में आरामदायक सफर का आनंद लिया।