फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today, women will observe a *Nirjala* fast for the long life of their children.

Ghaziabad News: संतान की लंबी आयु के लिए आज महिलाएं करेंगी निर्जला व्रत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Today, women will observe a *Nirjala* fast for the long life of their children.

विज्ञापन
गाजियाबाद। संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं शनिवार को जीवितपुत्रिका व्रत का निर्जला व्रत रखेंगी। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हो गई। शुद्ध-सात्विक भोजन के बाद 24 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।



परंपरा के अनुसार यूपी-बिहार में बेटे के जन्म के बाद जीवितपुत्रिका व्रत रखा जाता है, लेकिन अब बेटियों के लिए भी व्रत रखने का चलन बढ़ा है। निभा श्रीवास्तव ने बताया कि पहले गिनी-चुनी महिलाएं बेटियों के लिए व्रत रखती थीं, अब संख्या बढ़ गई है। शशि श्रीवास्तव बोलीं- मेरे दो बेटे हैं, उनके लिए व्रत रखती हूं, पर अब कई महिलाएं बेटी के जन्म से ही व्रत शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन




सास ने कहा- बेटा-बेटी दोनों संतान हैं
विवेकानंद नगर की काजल श्रीवास्तव की दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि पहली बेटी एक साल की थी तभी से व्रत शुरू किया। अब बड़ी बेटी 11 साल और छोटी 8 साल की है। लोग कहते थे बेटा नहीं है तो व्रत क्यों रखती हो, लेकिन सास ने कहा बेटा-बेटी दोनों संतान हैं, व्रत जारी रखो।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन बेटियों के लिए रखती हैं व्रत
प्रताप विहार की गुड्डी सिन्हा की तीन बेटियां हैं। बोलीं- पहले सुनती थी यह व्रत बेटों के लिए है। पहली बेटी हुई तो कहा गया बेटा होगा तब करना। फिर दूसरी और तीसरी बेटी हुई। बाद में सोचा कि बेटा नहीं तो क्या संतान के लिए व्रत नहीं रखूंगी, फिर तीनों बेटियों के लिए व्रत शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed