{"_id":"56f80e394f1c1b9e3ff14f11","slug":"today-saraf-will-jam-motorway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सर्राफ जाम करेंगे हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सर्राफ जाम करेंगे हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
तहसील चौपला पर जाम लगाकर विरोध किया
- फोटो : अमर उजाला
आज हाईवे के जरिए सफर पर निकले रहे हैं तो ध्यान दीजिए। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने और पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे से देशव्यापी हाईवे जाम करने का एलान किया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में एनएच-58, एनएच-24 और जीटी रोड पर सुबह 11 बजे से यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने रूट की स्थिति पता करने में ही भलाई है। दूसरी ओर सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन रविवार को 26वेें दिन भी जारी रहा। कारोबारियों ने रिक्शा चलाकर अपना विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के दौरान सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार पर रोजगार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में कारोबारियों ने रिक्शा चलाकर संदेश दिया कि यदि एक्साइज ड्यूटी वापस न हुई तो सर्राफा कारोबारी रिक्शा चलाने को मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ ही आंदोलन को और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को चक्काजाम करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
सर्राफा संघ के प्रदेश पदाधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि देशभर में हाईवे पर जाम लगाने का निर्णय लिया गया है। शहर के सर्राफा कारोबारी भी हाईवे पर जाम लगाएंगे। हाईवे पर पड़ने वाले प्रत्येक बड़े शहर मेें चक्काजाम किया जाएगा। सर्राफा कारोबारी लोगों को परेशान करने के पक्षधर नहीं हैं, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के आगे अब कोई दूसरा विकल्प भी नहीं बचा है।