फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tips to increase resistance to sugar patients

शुगर रोगी को रोगियों प्रतिरोधक क्षमता बढाने के दिए टिप्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Tips to increase resistance to sugar patients
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आर्य युवक परिषद ने गुरूवार को \"शुगर व कोरोना\" विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान शुगर के मरीजों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के टिप्स दिए गए। शुगर विशेषज्ञ डॉ0 राजीव चावला ने कहा कि कोरोना काल में शुगर मरीजों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है,जो इन्हें COVID-19 के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलता देख डायबिटीज के मरीजों के लिए भी कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं। यह गाइडलाइंस विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की है। डायबिटीज के मरीजों को कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए फिलहाल कुछ दिनों तक लोगों से मिलना-जुलना कम कर देना चाहिए। कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए बताई गई सावधानियों का जरूर पालन करें।डायबिटीज के मरीजों को वैसे तो आमतौर पर भी अपना ब्लड शुगर चेक करते रहना चाहिए ताकि उन्हें इस स्वास्थ्य समस्या के होने वाले जोखिम से बचे रहने में मदद मिले। जबकि कोरोना वायरस का संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है,इस बात को ध्यान में रखते हुए भी डॉक्टरों के द्वारा यह सुझाया गया है कि डायबिटीज के मरीजों को समय-समय पर अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए।दरअसल हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण डायबिटीज से जूझ रहे लोग बड़ी आसानी से कोरोना वायरस की चपेट में आ जाएंगे। परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि अब भजन,प्रवचन, सत्संग और शिविरों के साथ साथ स्वास्थ्य चर्चा भी अत्यंत आवश्यक हो गई है। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि दैनिक योगाभ्यास द्वारा हम शुगर लेवल को ठीक रख सकते है। इस दौरान प्रवीन आर्या, नरेन्द्र आर्य सुमन, डॉ रचना चावला, संगीता आर्या, पुष्पा चुघ, किरण सहगल ने मधुर गीत सुनाये। आर्य नेता प्रेम सचदेवा ने गोष्टी की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed