फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Till now Housing Development has not been able to take any action in the fake registry case

Ghaziabad News: फर्जी रजिस्ट्री मामले में अब तक आवास विकास नहीं कर सका कोई कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Till now Housing Development has not been able to take any action in the fake registry case
वसुंधरा। सेक्टर-3 स्थित गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी में बिल्डर द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में आवास विकास अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है। सितंबर दूसरे सप्ताह में ही बिल्डर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया था। वहीं अब तक बिल्डर ने जवाब देना तो दूर विभाग द्वारा जारी नोटिस भी रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं इस बीच विभागीय अधिकारी दो बार सोसायटी परिसर में नोटिस बोर्ड भी लगा चुके हैं लेकिन यह नोटिस बोर्ड बिल्डर ने 24 घंटे भी नहीं रहने दिया। हालांकि अब सोसायटी में रजिस्ट्री नहीं हो रही लेकिन अब तक जो फर्जी रजिस्ट्री हो चुकी है उसका क्या होगा और जो आबंटी ठगे जा चुके हैं उनके पैसों की रिकवरी कैसे होगी। इस सब मामलों में विभाग में क्या करेगा कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी ओर सोसायटी निवासियों का कहना है कि विभागीय अधिकारी सारे मामले में लीपापोती करने में जुटा है। नोटिस तक सोसायटी से हटा दिया जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इन सबके बीच सोसायटी के लोग परेशान हैं और अपने ही फ्लैटों पर मालिकाना हक नहीं हासिल कर पा रहे। बता दें कि सोसायटी में कुल 309 फ्लैट हैं। आवास विकास का बिल्डर पर करीब 120 कराेड़ का बकाया है जिसकी वजह से बिल्डर को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। ऐसे में किसी की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही। पिछले दिनों बिल्डर ने तहसील में जाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करानी शुरू कर दी थी जिसकी भनक लगने के बाद आवास विकास ने बिल्डर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन को भी पत्र भेजकर रजिस्ट्री न किए जाने की बात कही थी। प्रशासन ने तो रजिस्ट्री पर रोक लगा दी लेकिन बिल्डर ने नोटिस का जवाब अब तक नहीं दिया और विभाग की ओर से भी बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed