फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tickets and passports to Haj pilgrims will meet in Ghaziabad

हजयात्रियों को गाजियाबाद में ही मिलेंगे टिकट व पासपोर्ट

Thu, 28 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tickets and passports to Haj pilgrims will meet in Ghaziabad
हज हाउस - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम यूपी के हजयात्रियों को मदीना जाने के लिए गाजियाबाद में ही टिकट और पासपोर्ट दिए जाएंगे। इसके लिए इन्हें दिल्ली जाने पर बना संशय बुधवार को खत्म हो गया। सेंट्रल हज कमेटी ने गाजियाबाद स्थित नवनिर्मित हज हाउस में अपना स्टाफ भेजने की सहमति दे दी। उधर, चार अगस्त को हज पर जाने वाले यात्रियों के विदेश मंत्रालय से वीजा लगने की जानकारी हज कमेटी को दे दी गई है।
विज्ञापन


बता दें, पश्चिमी यूपी के 21 जिलों के करीब 9,500 हजयात्रियों को गाजियाबाद के आला हजरत हज हाउस में ठहराया जाना है। मदीना के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से इनकी पहली उड़ान चार अगस्त को है।
विज्ञापन


सेंट्रल हज कमेटी ने पहले यहां अपना स्टाफ भेजने से इन्कार करते हुए कहा था, इन यात्रियों को टिकट, पासपोर्ट व पहचान कड़े लेने के लिए दिल्ली हज हाउस आना होगा। इस पर सूबे के हज मंत्री आजम खां ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर कड़ा एतराज जताया। इसके बाद सेंट्रल हज कमेटी ने अपना स्टाफ गाजियाबाद भेजने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम करेंगे 4 को करेंगे गाजियाबाद हज हाउस का उद्घाटन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 32.37 करोड़ रुपये की लागत से गाजियाबाद के अर्थला गांव में बने हज हाउस का उद्घाटन चार अगस्त को करेंगे। हज हाउस में एक साथ लगभग 2000 लोगों की ठहरने की व्यवस्था है। यहां हज यात्रियों क ो एमिग्रेशन, विदेशी मुद्रा बदलने, मेडिकल जांच आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।

हज हाउस के लिये हर विभाग से नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

 आला हजरत हज हाउस के उद्घाटन के लिए चार अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को डीएम निधि केसरवानी ने नगर निगम, जीडीए, पावर कारपोरेशन, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभाग से एक नोडल और दो-दो सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, जिससे सभी कार्य समय से पूरे हो सके।

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने नगर आयुक्त अब्दुल समद को हज हाउस की नियमित सफाई के लिये तीन शिफ्टों में 50-50 कर्मचारी तैनात करने, जल निकासी के लिये पंप सेट लगाए जाने, कूड़ा निस्तारण, मोबाइल टायलेट की व्यवस्था और 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर हाईमास्ट लाइट का इंतजाम कराने के निर्देश दिए।

जल निगम को हज हाउस के डोरमेट्री और वीआईपी कमरों के बाहर पानी की व्यवस्था करने और विद्युत निगम को हज हाउस में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, मोबाइल ट्रांसफार्मर का इंतजाम कराकर जेई और लाइन मैन की राउंड द क्लाक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

हाजियों और वीवीआईपी के वाहन पार्किंग के लिए एसपी ट्रैफिक और नगर निगम को जिम्मेदारी दी गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच का निर्माण करने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में जीडीए वीसी विजय यादव, सचिव रविंद्र गोडबोले, नगर आयुक्त अब्दुल समद, सीडीओ कृष्णा करूणेश, एडीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जयासवाल, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल मौजूद रहे।


नगर निगम अधिकारियों ने शुरू की तैयारी
निगम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आगमन से पहले की तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई, निर्माण और लाइट से संबंधित सभी इंतजाम कराने की जिम्मेदारी दी है। बुधवार को निगम अधिकारियों ने हज हाउस का दौरा कर व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed