फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thugs take goods and cash worth Rs 1 lakh from businessman

Ghaziabad News: कारोबारी से 1 लाख का सामान व नकदी लेकर ठग भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thugs take goods and cash worth Rs 1 lakh from businessman
इंदिरापुरम। झंडापुर में दुकान चलाने वाले कारोबारी से ठग ने करीब 1 लाख रुपये का सामान और 7 हजार नकद हड़प लिए। ठग ने एक लाख रुपये से अधिक का तार खरीदा फिर पैसे देने के बहाने दुकानदार को डी मॉल में बैठाकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


संजय कोहली निवासी झंडापुर रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी झंडापुर में बालाजी इलेक्ट्रिक ट्रेंडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर ग्राहक आया। जिसे उन्हें करीब 1 लाख 6 हजार 830 रुपये का तार का आर्डर दिलाया। ठग ने ऑर्डर किसी दूसरे व्यक्ति को दिलाया। इसका उसने कमीशन भी तय किया था। ठग ने संजय को नीतिखंड-डी मॉल पर बुलाया और स्कूटी पर माल लिया। ठग सामान स्कूटी पर रखकर संजय की कार में बैठ गया। ठग ने पैसों के लिए बोला कि ऑफिस में जाकर अपने सर से पैसे दिलाएगा। आरोपी संजय को डी मॉल के ऑफिस में बैठाकर मौके से गायब हो गया। आरोपी करीब 7 हजार रुपये भी कमीशन के रूप में ले गया। संजय जब दुकान पर लौटे तो स्कूटी तार सहित गायब थी। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed