{"_id":"69541742a45cfd83ac04af0b","slug":"thugs-cut-down-trees-without-paying-the-farmer-in-full-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108165-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसान को बिना पूरा भुगतान किए पेड़ काट ले गए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसान को बिना पूरा भुगतान किए पेड़ काट ले गए ठग
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी निवासी किसान धर्मवीर त्यागी को ठग बिना पूरा भुगतान किए खेत से 8.5 लाख रुपये के पेड़ काटकर ले गए। किसान का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उन्हें थाने से टरका दिया। किसान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवाड़ी के रहने वाले धर्मवीर त्यागी किसान हैं। बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व कुछ लोग खेत में खड़े पेड़ोें का सौदा करने उनके पास आए। दोनों पक्षों में 8.5 लाख रुपये में पेड़ों का सौदा हो गया। पेड़ कटान के दौरान आरोपियों ने किसान धर्मवीर त्यागी को 4.5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। शेष रकम पेड़ कटने से पहले देने की बात तय हुई। आरोप है कि आरोपी बिना पूरा भुगतान किए ही सारे पेड़ काटकर ले गए। किसान धर्मवीर त्यागी ने आरोपियों को फोन कॉल की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। किसान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।