{"_id":"57d983bb4f1c1b1423d4777f","slug":"threw-stones-at-police-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा निपटाने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़ा निपटाने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, एक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े की शिकायत पर न्यू हिंडन विहार कालोनी पहुंचे दो सिपाहियों पर युवकों ने मंगलवार रात पथराव कर दिया। इसमें एक सिपाही को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने आरोपी दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लैपर्ड संख्या-102 पर तैनात सिपाही अरविंद और अजीत मंगलवार रात करीब 10 बजे हिंडन पुश्ता रोड पर गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान महिला जाहिदा उनके पास आई और न्यू हिंडन विहार कालोनी में झगड़े की सूचना दी। इस पर दोनों सिपाही न्यू हिंडन विहार पहुंचे। वहां एक जगह भीड़ जमा थी। महिला भी पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और आरोपी युवकों का मकान दिखाते हुए शिकायत की। इस पर आरोपी युवकों ने छत से पुलिसकर्मियों और महिला पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
महिला और सिपाही जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे। इस दौरान सिपाही अजीत के सिर में एक पत्थर लग गया और खून बहने लगा। सिपाहियों ने तुरंत वायरलेस कर फोर्स की मांग की।एएसपी आशीष श्रीवास्तव और एसओ सुरेंद्र यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उधर, फोर्स के आने से पहले पत्थर बरसाने वाले आरोपी मौके से भाग निकले। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि महिला और कालोनी के लोगों के बताने पर आरोपी जाहिद और इम्मन के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
घायल सिपाही अजीत को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बच्चों की पिटाई से शुरू हुआ झगड़ा
पीड़िता जाहिदा ने बताया कि ईद की नमाज के बाद उनके बच्चे गली में ही खेल रहे थे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें डांटकर घर जाने को कहा। बच्चे नहीं माने तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
इस पर जब जाहिदा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद जाहिदा पुलिस बुलाने चौकी जा रही थी, मगर उससे पहले ही लैपर्ड पर तैनात सिपाही उसे मिल गए थे।