{"_id":"6ac1654764c98057ca01320c","slug":"three-year-old-child-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24938-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डंपर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डंपर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की यमुना सिटी कॉलोनी में शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय माहिर की तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने हादसे की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बदरपुर गांव निवासी मुर्सलीम ने बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा माहिर शनिवार शाम करीब चार बजे पड़ोस के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। पचायरा गांव की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे माहिर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर डंपर को रोका और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि डंपर पचायरा गांव निवासी पिंटू का है। इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।