फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three thousand kilos of the society's waste was disposed

Ghaziabad News: दो साल में सोसायटी के तीन हजार किलो कचरे का किया निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three thousand kilos of the society's waste was disposed
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित यूनियन हाइट्स में रहने वाली रुचिका मांगलिक पिछले चार सालों से लोगों को प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरूक कर रही हैं। आज उनकी टीम में 10 महिलाएं हैं, जो सोसायटी के प्रत्येक घर से निकलने वाले कचरे को एकत्रित करके उसका निस्तारण कराती हैं। पिछले दो सालों में वह सोसायटी से तीन हजार किलो प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करा चुकी हैं।
विज्ञापन

रुचिता का कहना है कि वह हमेशा से ही समाज के लिए कुछ करना चाहती थीं, कूड़े खासतौर से पिन्नी के बारे में, जिससे नदी, नाले पटे रहते हैं और इसका कोई इस्तेमाल भी नहीं होता है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी फ्रेंड का स्टेटस देखा, जिसमें कूड़े के निस्तारण के लिए एक कंपनी का पता था। उन्होंने उस कंपनी से संपर्क कर कूड़ा एकत्र करने और निस्तारण की जानकारी ली। उसके बाद सही दिशा मिलने पर वह इस काम में जुट गईं।
विज्ञापन

पहले उन्होंने सोसायटी में घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक किया। उनसे पिन्नी इकट्ठी कीं और उसके निस्तारण के लिए कंपनी और कुछ संस्थाओं से संपर्क किया। पिछले दो सालों में सोसायटी का तीन हजार किलो कचरा निस्तारित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की बनाई टीम
रुचिता कहती हैं कि लोगों को जागरूक करने के लिए महिलाओं के साथ बच्चों की भी टीम बनाई गई है। जो कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करते हैं। पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जाती है। आसपास की सोसायटियों में भी अब लोगों को जागरूक किया जाएगा।

फटे कपड़े, पूजा सामग्री भी की जाती है एकत्रित
अब फटे कपड़े, पुराने जूते, पेपर वेस्ट के निस्तारण का भी काम शुरू किया गया है। फटे कपड़े एक कंपनी को दिए जाते हैं, जो इनसे धागा बनाती है। इसके अलावा पूजा सामग्री एकत्रित करके एक संस्था को दी जाती है, जो इसको रिसाइकलिंग कराती है।


सोसायटी में कंपोस्टर से बनाई जा रही खाद
सोसायटी में चार कंपोस्टर लगे हैं, जिनके माध्यम से कूड़े का निस्तारण कर खाद बनाई जा रही है। जल्द ही एओए से बात करके अन्य कंपोस्टर भी लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि सोसायटी को जल्दी पूरी तरह कूड़ा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed