फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three students arrested, including two minors in mobile loot

मोबाइल लूट में दो नाबालिग स्टूडेंट समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 01:07 AM IST
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three students arrested, including two minors in mobile loot
loot - फोटो : amar ujala

कविनगर पुलिस ने आरडीसी से दो नाबालिग स्टूडेंट समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया एक मोबाइल बरामद मिला है।

विज्ञापन

पकड़े गए स्टूडेंट 10वीं और 11वीं क्लास से छात्र हैं। 10वीं का छात्र विजयनगर के प्रताप विहार का रहने वाला है, उसके पिता की हापुड़ मोड़ पर जनरेटर मशीन बनाने की फैक्ट्री है। वह गुलमोहर सोसायटी निवासी अपने दोस्त (11वीं का छात्र) के साथ मोबाइल लूटता था, उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह चाचा- चाची और दो बड़ी बहनों के साथ रहता है।

बृहस्पतिवार को आरोपियों ने आरडीसी से अधिवक्ता शहंशाह आलम का मोबाइल लूटा था। उन्होंने कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। आरोपियों ने लूटे गए मोबाइल से कॉल की, जिससे पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर दबोच लिया।

विज्ञापन

 एसएचओ कविनगर ने बताया कि दोनों छात्र लूटे गए मोबाइल राकेश मार्ग पर मोबाइल शॉप संचालक अजहरुद्दीन निवासी डासना को बेचते थे।

अजहरुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि ‘फन’ के लिए मोबाइल लूटते थे। कुछ दिन पहले वह आरडीसी में घूम रहे थे। इस दौरान बाइकर्स एक युवती की चेन लूटकर भाग गए थे और शोर मचाने के बावजूद कोई उन्हें पकड़ नहीं पाया था। इस वारदात को देखकर उन्हें लगा कि वह भी झपटमारी कर भाग सकते हैं। वह अब तक तीन मोबाइल लूट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed