फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three police personnel suspended for negligence in Ghaziabad

खबर का असर: टप्पेबाजी की शिकार बुजुर्ग को टरकाने वाले 2 उपनिरीक्षक सहित 3 पुलिसवाले निलंबित, लापरवाही पर एक्शन

Thu, 22 Oct 2026 08:42 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Thu, 22 Oct 2026 08:42 AM IST
सार

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को गोविंदपुरम निवासी रजनी चौधरी से टप्पेबाजी की वारदात हुई। पीड़िता मधुबन बापूधाम थाने पहुंची, जहां प्रभारी ने उपनिरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Three police personnel suspended for negligence in Ghaziabad
अमर उजाला की खबर का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पेबाजी की घटना की शिकार एक वृद्धा की शिकायत पर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई न करने शिथिलता बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 16 अक्तूबर को गोविंदपुरम निवासी रजनी चौधरी से टप्पेबाजी की वारदात हुई। पीड़िता मधुबन बापूधाम थाने पहुंची, जहां प्रभारी ने उपनिरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संजयनगर चौकी प्रभारी भूदेव त्यागी ने वारदात की सीमा लोहिया नगर की बताकर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार के पास भेज दी। छह दिन बाद भी पीड़िता की सुनवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


अमर उजाला के माध्यम से मामला संज्ञान में आने पर उपकनिरीक्षक योगेश कुमार, चौकी प्रभारी लोहियानगर थाना सिहानीगेट, उपकनिरीक्षक भूदेव त्यागी, चौकी प्रभारी सेक्टर-23 संजयनगर, थाना मधुबन बापूधाम और मुख्य आरक्षी संतराम, थाना मधुबन बापूधाम को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed