{"_id":"6ad97ede9814908b3d0e3860","slug":"three-police-personnel-suspended-for-negligence-in-ghaziabad-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: टप्पेबाजी की शिकार बुजुर्ग को टरकाने वाले 2 उपनिरीक्षक सहित 3 पुलिसवाले निलंबित, लापरवाही पर एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: टप्पेबाजी की शिकार बुजुर्ग को टरकाने वाले 2 उपनिरीक्षक सहित 3 पुलिसवाले निलंबित, लापरवाही पर एक्शन
Thu, 22 Oct 2026 08:42 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:42 AM IST
सार
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को गोविंदपुरम निवासी रजनी चौधरी से टप्पेबाजी की वारदात हुई। पीड़िता मधुबन बापूधाम थाने पहुंची, जहां प्रभारी ने उपनिरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टप्पेबाजी की घटना की शिकार एक वृद्धा की शिकायत पर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई न करने शिथिलता बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 16 अक्तूबर को गोविंदपुरम निवासी रजनी चौधरी से टप्पेबाजी की वारदात हुई। पीड़िता मधुबन बापूधाम थाने पहुंची, जहां प्रभारी ने उपनिरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संजयनगर चौकी प्रभारी भूदेव त्यागी ने वारदात की सीमा लोहिया नगर की बताकर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार के पास भेज दी। छह दिन बाद भी पीड़िता की सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
अमर उजाला के माध्यम से मामला संज्ञान में आने पर उपकनिरीक्षक योगेश कुमार, चौकी प्रभारी लोहियानगर थाना सिहानीगेट, उपकनिरीक्षक भूदेव त्यागी, चौकी प्रभारी सेक्टर-23 संजयनगर, थाना मधुबन बापूधाम और मुख्य आरक्षी संतराम, थाना मधुबन बापूधाम को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन