फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people accused of attempting to take over the hospital

Ghaziabad News: तीन लोगों पर लगाया अस्पताल में कब्जा करने के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three people accused of attempting to take over the hospital
खोड़ा। तीन लोगों पर खोड़ा स्थित अस्पताल पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए संचालक ने न्यायालय में गुहार लगाई है। न्यायालय के आदेश के बाद खोड़ा थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों पर अस्पताल के स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. अब्दुर रहमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका आदर्श नगर में एनसीआर नाम से अस्पताल है। सरफराज हुसैन नाम के व्यक्ति ने खुद को बच्चों का डॉक्टर बताया। सरफराज ने अस्पताल में साझेदार बनने के लिए कहा। साझेदारी के लिए सरफराज हुसैन ने अस्पताल में बच्चों का बड़ा आईसीयू बनाने का वादा किया। इसके बाद से सरफराज अपने साथ अस्पताल में जलाल अहमद, ठाकुर मैडम और 5-6 अन्य लोगों को भी लाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी लोग अपने साथ आपत्तिजनक सामान भी लाने लगे। जब उन्होंने सरफराज से उन सभी लोगों को अस्पताल में लाने से मना किया तो उन्होंने अस्पताल में स्टाफ से अभद्रता करना शुरू कर दिया। डॉ. अब्दुर रहमान ने साझेदारी खत्म करने के लिए सरफराज को रजिस्ट्री से नोटिस भेज दिया। नोटिस भेजने के बाद से सरफराज और उसके साथी अस्पताल में लगातार उत्पात मचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को कई बार मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने के बाद डॉ. अब्दुर रहमान ने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर खोड़ा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed