फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three miscreants of the gang who stole more than thirty batteries were arrested

Ghaziabad News: तीस से ज्यादा बैटरी चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of the gang who stole more than thirty batteries were arrested
थाना इंदिरापुरम पुलिस ने गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाले तीन चोरों को किया गिरफ्तार। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर दो बी और सेक्टर तीन में 30 से भी अधिक कार की बैटरी चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पूर्वी दिल्ली के पुराना मुस्तफाबाद स्थित दयालपुर निवासी परवेज, गोकुलपुरी निवासी बिलाल और आसिफ हैं। बृहस्पतिवार को एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से 16 कार की बैटरी भी बरामद की गई हैं। पूछताछ में तीनों ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कार बैटरी चोरी की करीब 80 वारदातों को स्वीकार किया है।

एसीपी ने बताया कि परवेज पांचवीं और बिलाल व आसिफ आठवीं पास हैं और तीनों दोस्त हैं। तीनों ने साथ मिलकर 17 फरवरी को वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित एसजी होम्स की पार्किंग से पांच और उससे सात दिन पहले 11 फरवरी को सेक्टर दो बी में 300 मीटर तक खड़ी करीब 25 से भी ज्यादा गाड़ियों से बैटरी चोरी की थी। गिरफ्तार हुए आरोपी परवेज की दिल्ली में ही कबाड़ की दुकान भी है। एसीपी ने बताया कि बिलाल और आसिफ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोसायटी में खड़ी कारों से बैटरी चोरी करते थे। इसके बाद परवेज के कबाड़ गोदाम में एकत्र कर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचने का काम करते थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में करीब 80 चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं। परवेज के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में दो, बिलाल के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के सात और आसिफ पर तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि तीनों से पूछताछ के बाद गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed